मेरठ, अक्टूबर 4 -- मेरठ। मेरठ ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों की खैरनगर स्थित महामंत्री कैंप कार्यालय पर आम सभा का आयोजन किया गया। इसमें महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। इसके उपरांत जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र चंद गुप्ता के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। संरक्षकों अरुण वशिष्ठ एवं अशोक तिवारी के नेतृत्व में और महामंत्री रजनीश कौशल की सर्व सम्मति से वर्तमान कार्यकारी को भंग किया। आम सभा में जिला मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के चुनाव कराए गए। नरेश चंद्र गुप्ता को चेयरमैन, देवेंद्र भसीन को अध्यक्ष, रजनीश कौशल को महामंत्री, मोइनुद्दीन गुड्डू को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी ने एक स्वर से इन्हें कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार दिया तथा अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.