हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। हरियावा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह ने बातचात में कहा कि वह स्वयं और उनका परिवार हमेशा से ही पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेश अग्रवाल और आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के सानिध्य में राजनीतिक कार्य करते रहे हैं। नरेश अग्रवाल ने पिछले ढाई दशक से मुझ पर भरोसा करते हुए हमेशा मुझे या मेरे परिवार के सदस्यों को हरियावाँ का ब्लॉक प्रमुख बनाया। पिछले कुछ समय से सुनियोजित ढंग से उन्हें और उनके परिवार को नरेश अग्रवाल से अलग दर्शाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा नहीं है। मैं नरेश अग्रवाल का समर्थक था और नरेश का ही समर्थक रहूंगा। उन्होंने राज्यमंत्री व पूर्व कैबिनेट मंत्री से मुलाकात भी की। इसके बाद अपने मन की बात को उजागर करते हुए कयासों को विराम दे दिया। कई महीने से चल रही अटकलबाजी विकास खंड हरियांवा में बीते कई मह...