नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नरेला में बनाई जा रही नई जेल का कार्य मार्च में शुरू हो सकता है। जेल के निर्माण को लेकर सभी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जेल प्रशासन ने बताया कि जेल के निर्माण को लेकर जारी की गई निविदाएं जनवरी में ही निर्माण कम्पनी को सौंप दी गई हैं। इसके बाद अब तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टरों के लिए बनाई जा रही जेल का निर्माण कार्य शुरू होने के संबंध में अंतिम मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इस परियोजना को दिल्ली की जेल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। दिल्ली की मौजूदा जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रहने के कारण व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में नई जेल बनने से भीड़भाड़ कम होगी और जेल प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जेल प्रशासन की मानें तो नरेला में 40 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.