नई दिल्ली, फरवरी 21 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात 28 वर्षीय कारोबारी रवि की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस उपायुक्त एचवी स्वामी के अनुसार, राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से चाकूबाजी में घायल युवक की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला कि रवि मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के नंगला दौरा गांव का निवासी थे और दिल्ली के गौतम कॉलोनी में रहते थे। डीएसआईआईडीसी, नरेला स्थित जे-3266 परिसर में जूते-चप्पल की फैक्टरी चलाते थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.