नरेन्द्र मोदी के शासन के 12 साल पूरे होने पर हुई पूजा अर्चना
औरंगाबाद, जून 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हसपुरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रखंड के कोइलवां स्थित पुरानी ठाकुरबाड़ी में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। आचार्य लालमोहन शास्त्री के सानिध्य में भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, भगवान शिव और हनुमान जी की विधिवत पूजा की। आचार्य ने मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराया, जिसके बाद आरती और मंगल कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बिनोद शर्मा, जिला महामंत्री अमन कुशवाहा, उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह, संतोष शर्मा, विमलेश सिंह, सुनील सिंह, मुकेश शर्मा, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, लव कुमार सिंह, अभय शर्मा और विनय दुबे सहित क्षेत्र के कई अन्य कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.