लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्त को निरस्त कर दिया है। कुलाधिपति ने बीते 10 फरवरी को श्री सिंह की कुलपति पद पर तत्काल प्रभाव से प्रभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष के लिए नियुक्ति की थी। जन भवन से नियुक्ति निरस्त किए जाने का आदेश करीब 48 घंटे पहले तीन मार्च का है। ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह आईसीआई नेशनल ब्यूरो का प्लांट जेनेटिक रिसोर्स नई दिल्ली में निदेशक पद पर हैं। बताया जाता है कि श्री सिंह उक्त पद से 31 मार्च को सेवानिवृत्ति होने जा रहे हैं, लिहाजा उससे पहले कुलपति का प्रभार संभालने में असमर्थ होने की सूचना उन्होंने कुलाधिपति कार्यालय को दी थी। सूत्रों का कहना है कि जन भवन से जारी निरस्ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.