लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लंबित मांगों की अविलंब पूर्ति और छह माह से अधिक समय से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को ले मनरेगा कर्मचारी संघ, जिला इकाई ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस संबंध में संघ की ओर से उपायुक्त लोहरदगा को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी मनरेगा कर्मी-बीपीओ, कंप्यूटर सहायक, लेखापाल, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा ग्राम रोजगार सेवक-नौ से 11 मार्च त सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद 12 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। संघ का कहना है कि बीते कई वर्षों से विभिन्न मांगें लंबित हैं और छह माह से अधिक समय से मानदेय का भुगतान नहीं होने से कर्मियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कार्य परिस्थितियों को ले...