मेरठ, मार्च 29 -- श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, दबथुवा में रविवार को प्रबंध समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतगणना के बाद ग्रुप 'ए' के सभी प्रत्याशी भारी बहुमत से विजयी घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और कॉलेज परिसर में मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया गया। चुनाव में कुल 2406 मतदाता थे, जिनमें से 1513 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और पूरे दिन शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। घोषित परिणामों के अनुसार नरेंद्र सिंह अध्यक्ष, ओमकरण उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह प्रबंधक, नरेंद्र सिंह उप-प्रबंधक तथा राजकिशोर कोषाध्यक्ष चुने गए। सदस्य पद पर अरुण कुमार, आशीष कुमार तोमर, बृजपाल सिंह, ओमप्रकाश, सचिन कुमार, सोनवीर, सुरेश पाल, रविंद्र कुमार गुप्ता और वीरपाल निर्वाचित हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.