नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोल दिया खजाना, 10,845 करोड़ रुपये भेजे
विशेष संवाददाता, अगस्त 2 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बिहार समेत कुछ अन्य राज्यों को नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ी और अहम वित्तीय मदद प्रदान की है। केंद्र सरकार ने राज्यों के विकास कार्यों और पूंजीगत खर्च को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत केंद्र ने शनिवार को राज्यों को करों में उनकी हिस्सेदारी के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये की अग्रिम किस्त जारी कर दी है। यह राशि आगामी 10 अगस्त को जारी होने वाली नियमित मासिक कर हस्तांतरण से अलग है। कर वितरण में उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 19,208 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके बाद बिहार को 10,845 करोड़, मध्य प्रदेश को 8010 करोड़, पश्चिम बंगाल को 7866 करोड़, महाराष्ट्र को 7022 करोड़ और राजस्थान को 6460 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.