नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली शराब घोटाला केस में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का जोश हाई है। 'आप' के दूसरे सबसे बड़े नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आज अपने भाषण में जंतर-मंतर से प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी सेना काजल की काल कोठरी से बेदाग बाहर निकल आई है। अरविंद केजरीवाल के इसी साहस और हौसले को सलाम करने के लिए ही आज जंतर-मंतर पर 'आप' की सेना उमड़ पड़ी है। सिसोदिया ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार हैं। उन्होंने जंतर-मंतर के मंच से नरेंद्र मोदी को हटाने और केजरीवाल को सत्ता में लाने की अपील की। यह भी पढ़ें- आज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.