लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाना विपक्ष का प्रिय शगल बन चुका है। देश इनकी कथित हल्की राजनीति का चेहरा देख रहा है। हर एक मुद्दे को वे सिर्फ़ सत्ता की सीढ़ी बनाना चाहते हैं। नीट छात्रों की पीड़ा, महिलाओं व किसानों की चिंता जैसे संवेदनशील मुद्दों पर वे अपनी ओछी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।केशव प्रसाद ने कहा कि आंदोलनों की आड़ में अराजकता व क़ानून-व्यवस्था को पंगु बनाना इनका पेशा बन चुका है। चुनावों में बार-बार की पराजय ने इन्हें विमर्श से दूर कर दिया है। पीएम मोदी के विरोध में उनकी सोच भी भारत विरोध की हो चुकी है। जनता इसका लोकतांत्रिक तरीक़े से जवाब देगी। उनके 'अवसरवादी' और 'विघटनकारी एजेंडे' से विकसित भारत का संक...