लखनऊ, अप्रैल 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने सोमवार को डा. आशीष कुमार गोयल को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का अतिरिक्त प्रभार दे दिया। उनके पास अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड, जल विद्युत निगम, राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण एवं अपर स्थानिक आयुक्त का दायित्व पूर्ववत बना रहेगा। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के पद पर रहे नरेंद्र भूषण केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिए गए हैं। उन्हें केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय में सचिव भूमि संसाधन के पद पर तैनाती मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.