जौनपुर, अक्टूबर 4 -- जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया का तबादला शासन ने मऊ जिले में कर दिया है। उन्हें यहां से इसी पद पर भेजा गया है। जौनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह को बनाया गया है। नरेंद्र बहादुर सिंह देवरिया जिले के रहने वाले हैं। वह 2011 बैच के पीसीएस अफसर हैं, 2022 में आईएएस पद पर प्रमोशन हुआ है। उन्होने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में बताया कि शासन की मंशा के अनुसार काम करते हुए योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन कराना प्राथमिकता होगी। जौनपुर से पहले वह लखीम खीरी जिले में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात रहे। यह भी पढ़ें- मऊ के नए सीडीओ बने ध्रुव खाड़िया,विवेक कुमार श्रीवास्तव का प्रयागराज तबादला ध्रुव खाड़िया जिले में करीब एक साल मुख्य विकास अधिकारी के पद पर रहे। वह 2021 बैच आईएएस अधिकारी हैं। ...