नरेंद्र देव के छात्र कुनाल ने जीते तीन स्वर्ण पदक
रुद्रपुर, अक्टूबर 7 -- खटीमा। रुद्रपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता (माध्यमिक शिक्षा) में आचार्य नरेंद्र देव विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र कुनाल सक्सेना पुत्र अनुप सक्सेना ने तीन इवेंट (गोला फेंक, चक्का फेंक व हैमर थ्रो) में प्रतिभाग किया। तीनों इवेंट में कुनाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ कुनाल ने प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र फरहान ने गोला क्षेपण में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कुनाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र व विद्यालय का गौरव बढ़ा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह बिष्ट और उप प्रधानाचार्य सुशील भट्ट ने कहा कि कुनाल भविष्य में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद व राज्य का नाम रोशन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.