नरेंद्र चन्द्र शुक्ला अध्यक्ष व महामंत्री बने गगन वार्ष्णेय
संभल, मार्च 23 -- नगर हिंदू सभा के संरक्षक विष्णु शरण रस्तोगी के आवास पर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें हिंदू सभा का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर हिंदू सभा के संरक्षकों ने उपस्थित लोगों से उपयुक्त नामों के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। बैठक में नरेश चन्द्र शुक्ला एडवोकेट को नगर हिंदू सभा का अध्यक्ष और गगन वार्ष्णेय सभासद को महामंत्री चुना गया। अध्यक्ष 15 दिनों के अंदर पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करेंगे। संचालन अशोक गर्ग ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.