बागेश्वर, जून 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नरेन्द्र सिंह परिहार को अध्यक्ष और विनोद तिवाड़ी को जिला मंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...