मथुरा, मार्च 22 -- नरी-सेंमरी मंदिर में चमत्कारिक आरती देखने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जहां दीपकों की लौ सफेद कपड़े की चादर के आरपार निकलने के बावजूद चादर नहीं जली। छाता तहसील के गांव नरी-सेंमरी में देवी मां के मंदिर पर तीज के अवसर पर इस अनोखी आरती का आयोजन किया गया, जिसमें धांधू भगत के वंशजों द्वारा परंपरागत रूप से चमत्कारिक आरती की गई। इस दौरान मंदिर प्रांगण देवी मां के जयकारों से गूंज उठा। आरती की शुरुआत आगरा से आए श्रद्धालु कृष्ण बल्लभ गौड़ की प्रथम छड़ी के साथ की गई, जिसे स्वर्गीय अनुराग शुक्ला के पुत्र अनिरुद्ध शुक्ला द्वारा निकाला गया। इसके बाद अन्य आरतियां भी सामूहिक रूप से निकाली गईं। इस अवसर पर नत्थी सिंह, नीरज, प्रेम, गोकुल, गोखलेश, देवो, राजू, विक्रम और भूरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आगरा से आए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.