जौनपुर, मई 20 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के नरी गांव के प्रधान चंचल सिंह को तेजीबाजार पुलिस ने बुधवार को हाउस अरेस्ट कर लिया। प्रदेश प्रधान संघ के आह्वान पर ग्राम प्रधान कुछ प्रधानों के साथ लखनऊ जाने का कार्यक्रम था। चचंल ने बताया कि प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के तहत मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने का तय कार्यक्रम था। प्रधान ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड राज्यों में भी प्रधान का कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है। संघ भी प्रदेश में समय पर चुनाव न करा पाने पर कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर आज हम संगठन के लोग लखनऊ मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम था परन्तु सुबह उठते ही प्रशासन के आदेश पर पुलिस टीम ने हाउस अरेस्ट कर लिया। यह भी पढ़ें- ग्राम प्रधानों को किया हाउस अरेस्ट इस...