वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगरीय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के नरिया उपकेंद्र पर गुरुवार शाम एक उपभोक्ता के परिवार ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान कबीर नगर उपकेंद्र के अवर अभियंता कुंदन कुमार से हाथापाई और गाली-गलौज भी की गई। अवर अभियंता ने लंका थाने में परिवार के खिलाफ तहरीर दी है। अवर अभियंता कुंदन कुमार के अनुसार नरिया के सभापति भवन निवासी एक उपभोक्ता के घर पर बिजली का बकाया था। इसके बावजूद वह कई दिनों से बकाया परिसर पर नया कनेक्शन देने का दबाव बना रहा था। गुरुवार शाम करीब छह बजे उपभोक्ता अपने पूरे परिवार के साथ नरिया उपकेंद्र पहुंच गया और कनेक्शन देने की जिद करने लगा। कर्मचारियों ने नियमों का हवाला देकर कनेक्शन देने से मना किया तो परिवार के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उपभोक्ता के बेटे और उसकी पत्नी ने अवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.