चम्पावत, अप्रैल 7 -- योगेश जोशी, चम्पावत। पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियालगांव में जल्द ही आदर्श गोशाला का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन ने 8.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सीएम धामी ने यहां गोशाला निर्माण की घोषणा की थी। कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी के ईई बृजमोहन आर्या ने बताया कि नरियालगांव में गोशलाा निर्माण के लिए 8.50 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। बताया कि ई टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगामी दो माह के भीतर गोशाला का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...