मिर्जापुर, मार्च 25 -- नरायनपुर। नववर्ष और श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को बाजार में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा समिति, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा बाजार भगवा झंडों और बैनरों से सजा नजर आया। बैकुंठपुर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा मोटर मंडी, विशेषरपुर, जमालपुर, सब्जी मंडी, भितरी बाजार, रैपुरिया, शेरपुर व टीचर्स कॉलोनी होते हुए पटेल त्रिमोहानी नरायनपुर पर समाप्त हुई। "जय श्रीराम" के नारों के बीच रामभक्त झूमते-नाचते आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम का भव्य कटआउट, रथ पर सजी श्रीराम दरबार की झांकी, डीजे, घोड़े और बाइक-कारों का काफिला आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग के सभी प्रमुख चौराहे भगवा रंग में रंगे दिखे। यात्रा का नेतृत्व जिला धर्माचार्य प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.