लखनऊ, जून 5 -- -स्कूल परिसर में खुले में पड़ी हैं छात्राओं की मार्क्सशीट और शैक्षिक दस्तावेज -शिक्षक संगठन स्कूल बचाने के लिये आया आगे, माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मिलकर छात्राओं का भविष्य बचाने की अपील-एडीएम पूर्व की कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने स्कूल खाली कराया थालखनऊ, कार्यालय संवाददाताएडीएम कोर्ट के आदेश पर खाली कराए गए नरही के विद्या मंदिर गर्ल्स स्कूल में ताला पड़ गया। अब यहां पढ़ने वाली कक्षा एक से 10 की 243 छात्राओं की आगे की पढ़ाई पर संकट गहरा गया है। स्कूल खाली करने के दौरान छात्राओं की अलमारी में रखी हाईस्कूल की मार्क्सशीट व अन्य दस्तावेज परिसर में खुले आसमान के नीचे पड़े हैं। यह भी पढ़ें- नरही के विद्या मंदिर स्कूल में ताला पड़ने से 243 छात्राओं की पढ़ाई पर संकट-फोटो बेटियों की आगे की पढ़ाई अधर में फंसने से अभिभावक भी परेशान हैं।जर...