बलिया, दिसम्बर 16 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले फेफना खेल महोत्सव के फाइनल मुकाबले नरही के खेल मैदान पर 17 से 20 दिसंबर तक होंगे। बुधवार को खेल समारोह का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर करेंगे। समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया। चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह के कैंप कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रयास है कि इस वर्ष का आयोजन पिछली बार से भी अधिक भव्य हो। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। फाइनल में हर खिलाड़ी को टी-शर्ट भेंट किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.