मऊ, मार्च 1 -- मऊ, संवाददाता। मधुबन तहसील क्षेत्र के नरहाघाट से लीलहवा तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क की बदहाली के कारण लगभग 20 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जर्जर मार्ग को ठीक कराने की मांग किया है। नरहाघाट-लीलहवा मार्ग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में आता है, जिसके कारण हर वर्ष बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। वर्तमान में सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर उभर आए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि रात के समय किसी मरीज को बाइक से अस्पताल ले जाने पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण सड़क निर्माण का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.