छपरा, मार्च 26 -- एकमा। नगर पंचायत एकमा बाजार के नरहनी स्थित काली मां के स्थान पर गुरुवार को 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ आचार्य पंडित मंटू बाबा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार एवं राम नाम संकीर्तन के साथ हुआ। आयोजन में नरहनी सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। मुख्य यजमान अशोक महतो एवं उनकी धर्मपत्नी चम्पा देवी की उपस्थिति में हरि कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठान विधिवत संपन्न हो रहे हैं। पूरे आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिरस में सराबोर है। आयोजन समिति के अनुसार हरिकीर्तन की समाप्ति के बाद शुक्रवार को दुगोला चैता का सांस्कृतिक कार्यक्रम सुदामा चौहान एवं बिट्टू तिवारी के बीच आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...