नवादा, मार्च 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के नरहट थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां की संदिग्ध मौत हो गयी। घटना 27 फरवरी की देर रात नरहट के बड़ी पाली गांव की बतायी जाती है। मृतका 25 वर्षीया पुष्पा कुमारी बड़ी पाली गांव के अजीत वर्मा की पत्नी बतायी जाती है। वह दो बच्चों की मां थी। घटना की सूचना पर नरहट पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। परंतु उस वक्त घर पर कोई नहीं थी। जिसके कारण पुलिस ने मौके पर चौकीदार बिठा दिया और मृतका के पिता को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता राजेन्द्र प्रसाद गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के यशपुर गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। वे अगले दिन 28 फरवरी को थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गयी। सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य संकलित किये। यूडी केस दर्ज,विसरा सुरक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.