नरहट के दायबिगहा में अधेड़ की गला रेत हत्या, पइन में फेंका मिला शव
नवादा, जून 1 -- नरहट थाना क्षेत्र के दायबिगहा गांव में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पइन से 55 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान दायबिगहा गांव के ही स्वर्गीय तिलक पासवान के पुत्र 55 वर्षीय सदाबृक्ष पासवान के रूप में की गई है। अपराधियों ने मृतक के गले के समीप धारदार हथियार से काट कर शरीर पर एसिड का छिड़काव कर दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या करने की बात कही है। परिजन का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुश्मनीवश हत्या की और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को पाइन में फेंक दिया। किसी ने साजिश के तहत उनकी जान लेने का भी आरोप परिजन लगा रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना पर नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस दलबल के साथ मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.