बुलंदशहर, मई 4 -- दौलतपुर कलां बिजली घर की विद्युत आपूर्ति रविवार की देर रात आई बारिश के बाद ठप हो गई। हालांकि बारिश के चलते मौसम में थोड़ी राहत मिली। खेत पानी से लबालब हो गए वहीं लाइन में फाल्ट होने के चलते करीब 8 घंटे तक ब्लैक आउट रहा। ग्रामीण नवनीत गौड़, विजेंद्र शर्मा, मुकेश गुप्ता, कंचन सिंह आदि ने बताया कि थोड़ी बारिश के बाद ही बिजली घर की आपूर्ति ठप हो जाती है। रविवार की रात बारिश के बाद क्षेत्र के एक दर्जन से ज्यादा गांव की बिजली गुल हो गई और सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति चालू हुई। इस संबंध में जेई पीयूष कुमार का कहना है कि बारिश के चलते लाइन ब्रेक डाउन हुई थी। यह भी पढ़ें- आंधी और बारिश के बाद बिजली गुल, लोग रहे परेशान करीब 8 घंटे बत्ती गुल रही थी। फाल्ट ठीक करा कर सुचारु कर दी गई है।वहीं नरसेना में जर्जर केबल से परेशान ग्रामीणों द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.