बुलंदशहर, फरवरी 10 -- नरसेना निवासी राजू पुत्र रोहताश बकरी पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि सोमवार की सायं अपने घेर में बकरियों को बंद कर ताला लगाकर घर आ गया था। देर रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर तीन बकरियों को चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है जांच की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...