मेरठ, मई 1 -- राजू की कुईया स्थित सिद्धपीठ नरसिंह भगवान मंदिर में नरसिंह भगवान चतुर्दशी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शुक्रवार को सुबह प्रभु नरसिंह भगवान की विधि विधान से महाआरती संपन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज गया। महाआरती के बाद मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालुओं को बैठाकर प्रसाद ग्रहण कराया गया। मंदिर के पदाधिकारियों के साथ नरेश चौबे, मयंक अग्रवाल, हर्ष शर्मा, संजीव गोयल, विशाल, निशु शर्मा, अनुराग मिश्रा, मनन, संजय रस्तोगी, परमानंद रस्तोगी का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- नरसिंह चतुर्दशी पर वृंदावन विहार में भजन - कीर्तन यह भी पढ़ें- नरसिंह चतुदर्शी पर भगवान की दिव्य लीलाओं का गुणगान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.