औरैया, मई 5 -- बेला। थाना क्षेत्र के गैली गांव स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर परिसर में भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र बाबू मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। रामलीला का शुभारंभ रमाकांत त्रिवेदी, रवि पाल, दीपू राजावत, घनश्याम यादव, दिव्यांश मिश्रा और राजेंद्र बाबू मिश्रा ने भगवान राम व लक्ष्मण की आरती उतारकर किया। इसके बाद मंचन शुरू हुआ, जिसमें कलाकारों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...