मुंगेर, मार्च 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी धर्मशाला प्रबंध कार्यकारिणी के तत्वावधान में श्री मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में प्रस्तावित श्री नरसिंह भगवान मंदिर के निर्माण के लिए शनिवार को भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रकाश संघई और महेश संघई ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ भूमि पूजन कराया। पुरोहित बिट्टू बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों की उपस्थिति रही। इस मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बाद भक्तों के बीच भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस बावत मारवाड़ी धर्मशाला प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष गिरधर संघई, मंत्री सुजीत संघई और जयशंकर शर्मा ने बताया कि प्रस्तावित मंदिर परिसर में गंगोत्री, यमुनोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.