गाज़ियाबाद, अगस्त 9 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। निवाड़ी गंगनहर की पटरी मार्ग पर रविवार दोपहर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि और यति मां प्रत्यंगिरा गिरी ने बुलडोजर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा की। इस दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा कांवड़ मार्ग ​शिवमय हो गया। पुष्प वर्षा के दौरान शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी यति मां प्रत्यंगिरा गिरी अपने ​शिष्यों के साथ रविवार दोपहर निवाड़ी गंगनगर पटरी मार्ग ​स्थित कांवड़ सेवा ​शिविर में पहुंचे और ​कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की ​सेवा भी की। यह भी पढ़ें- शिविर में श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों की सेवा, प्रसाद बांटा उन्होंने शिवभक्तों का स्वागत करते हुए क...