नरसिंहपुर पथरा के बेसिक स्कूल में बच्चों के बीच पोशाक वितरित
पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। चैनपुर प्रखंड के बेसिक स्कूल-नरसिंहपुर पथरा में बच्चों के बीच स्कूली ड्रेस, मोजा और जूतों का वितरण किया गया। पंचायत की मुखिया मीना देवी ने पोशाक बांटते हुए कहा कि स्कूली ड्रेस बच्चों में एकरूपता और समानता की भावना विकसित करती है, जिससे अमीरी-गरीबी का भेदभाव समाप्त होता है। मुखिया ने इसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बच्चों को ड्रेस, मध्याह्न भोजन, किताब, कॉपी और अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी भी परिस्थिति में उनकी पढ़ाई बाधित न हो। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को नियमित रूप से साफ-सुथरा कर स्कूल भेजें और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व्यास राम चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.