गाजीपुर, फरवरी 1 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनेठा ग्राम पंचायत के सम्मिलित पुरवा नरसिंहपुर गांव में शनिवार की रात में चोरों ने घर में घुसकर एक लाख से अधिक रुपए के सोने चांदी के गहने लेकर चम्पत हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर में घर की महिलाएं अमरूपुर तरका ग्राम में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में चल रहे प्रवचन में भाग लेने गई थी। जब वह रात में में घर लौटी तो घर में ताला तोड़कर बक्सों में रखे परिवार के कुल तीन महिलाओं के लाखों रुपए के सोने चांदी के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी परिवार ने चोरी की सूचना डायल 112 को दी। डायल मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी के बाबत जानकारी दी। हालांकि चोरी की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने चोरी की घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.