नरसिंहपुर गांव की आबादी में घुसा सरयू के बाढ़ का पानी, अर्जुनपुर पानी से घिरा
बस्ती, अगस्त 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। विक्रमजोत ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव की आबादी में सरयू नदी का पानी घुस गया है। अर्जुनपुर गांव बाढ़ के पानी से घिर चुका है। नदी के बढ़ते जल स्तर के साथ हजारों जिंदगियां बाढ़ के पानी में कैद हो गई हैं। सरयू नदी की धारा अब अति संवेदनशील बीडी बांध से सटकर बहने लगी है। आस-पास रहने वालों के होश उड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अलार्मिंग स्थिति है। अगर नदी ने विकराल रूप लिया तो बीडी बंधे को बचाना बाढ़ खंड के अधिकारियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। बीडी बंधे पर बढ़े संभावित खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड ने बंधे को सुरक्षित बनाए रखने के लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।पहाड़ों यह भी पढ़ें- Basti News: खतरे के निशान से 31 सेमी ऊपर सरयू , कई गांव मैरूंड से भारी मात्रा में आ रहे पानी के कारण सरयू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.