चाईबासा, अप्रैल 3 -- चाईबासा। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेनु गोप (25), निवासी सोनापोस के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह खैरपाल मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान नरसिंहपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...