घाटशिला, अप्रैल 3 -- धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ रेलवे क्रॉसिंग से मुसाबनी तक जाने वाली सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी से स्वीकृति दिलाने में सफलता हासिल की है। सांसद के आग्रह पर नितिन गडकरी ने 16.825 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 118.65 करोड़ रुपए के राशि की स्वीकृति दे दी है। यह सड़क रेलवे क्रॉसिंग से होते हुए छोइड़ा, छबिसा, धोड़ासाई, पम्पू घाट होते हुए डुमरिया एव मुसाबनी तक जाएगी। इस पथ के बन जाने से इलाके के लोगों के साथ-साथ उड़ीसा के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र के लोगों को राजधानी एवं बड़े-बड़े शहरों तक आने-जाने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही धालभूमगढ़ में रेलवे स्टेशन, प्रखंड कार्यालय, बैंक, एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े होने के कारण वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, ज...