घाटशिला, अप्रैल 14 -- धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज द्वारा सोमवार को श्याम महोत्सव का आयोजन किया गया। पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा खाटू नरेश एवं हनुमान जी की पूजा कराई गई। यजमान नटवरलाल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, किशनलाल शर्मा, कन्हैया सहल के साथ निशान की भी पूजा करवाई। पूजा के बाद मारवाड़ी समाज की महिलाओं और बच्चों ने निशान यात्रा निकाली। हाथ में निशान लेकर अग्रसेन भवन से बाबा श्याम के रथ के पीछे चलते हुए नरसिंहगढ़ हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की गई। शाम को स्थानीय कलाकारों द्वारा बाबा श्याम एवं खाटू नरेश के स्वागत में भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- निशान यात्रा में झूमे भक्त, लगाए खाटू श्याम के जयकारे भजन संध्या के साथ प्रसाद का वितरण भी किया गया। मौके पर लक्ष्...