नरसाम में 15 अखाड़ों का हुआ ताजिया मिलान
मधुबनी, जून 26 -- बिस्फी। प्रखंड में मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के नरसाम, गढ़िया, बैंगरा, औंसी, बिस्फी आदि स्थानों पर ताजिये का मिलान परंपरागत रूप से जोश और उत्साह के साथ किया गया।नरसाम में दमला,गढ़िया, रथोस, परोही, पतौना, भैरबा, सिबौल सहित 15 गांवों से ताजिये का जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवाओं ने लाठियों का शानदार करतब दिखलाये। नरसाम रन में अपार भीड़ ताजिया मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किया गया था।नरसाम हाट जहां रन लगता है,दो टावर बनाये गये थे। विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए बनाये गये मंच पर एसडीओ सारंग पाणि पांडेय, डीएसपी अमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद, बीपीआरओ शेखर कुमार, राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी, बिस्फी थानाध्यक्ष अनुराग कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.