चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत में लगभग 25 जलमीनार खराब हो गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खराब हो चुके 16 जलमीनार पंचायत मद की राशि से बनाए गए थे, जबकि 9 जलमीनार डीएमएफटी मद से बनवाए गए थे। मुखिया श्रीराम सुंडी ने बताया कि पंचायत के चापाकलों को ठीक करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी पंचायत में फंड की कमी है, जिसके कारण कार्य प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...