नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सदर चाईबासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरसंडा पंचायत के मुखिया राम सुंडी ने की। ओम प्रकाश ठाकुर, पीपीएम और अगस्ती चंद्र प्रधान ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार नियमित उपचार पूरा करने की अपील की। एनसीसी कैडेट्स ने समन्वयक सुदीप कुमार आचार्य के नेतृत्व में टीबी से प्रभावित तीन मरीजों को मनो-सामाजिक सहायता प्रदान की। कैडेट्स ने मरीजों का मनोबल बढ़ाते हुए नियमित उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- नरसंडा गांव में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.