सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- अखण्डनगर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरवारी बाजार में शनिवार की रात चोरों ने दो गुमटियों का ताला तोड़कर हजारों का सामान नकदी चोरी कर ली। इस घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। चोरों ने शत्रुघ्न तिवारी और विनोद प्रजापति की गुमटी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे पान मसाला, गुटका समेत करीब एक हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देखा। घटना की जानकारी अगल-बगल के अन्य लोगों को बताया। अंदर देखा तो सभी सामान गायब थे। इसके अलावा बाजार में स्थित गिरजेश सिंह और शेषनाथ की दुकानों के शटर का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की...