कुशीनगर, अगस्त 28 -- पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- बह कर गंडक में आए शव व सामानों की निगरानी करें अफसर, सुरक्षित निकलवाएंबाढ़ की स्थिति नेपाल में ग्लेशियर फटने से आई बाढ़ के बाद बड़ी गंडक (नारायणी) नदी के जलप्रवाह में संभावित वृद्धि को देखते हुए तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने एपी बांध पर चौकसी बढ़ा दी है। नरवाजोत से अहिरौली दान तक करीब 17.5 किलोमीटर लंबे तटबंध पर बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ राजस्व और पुलिस की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं। बुधवार की देर रात से ही संवेदनशील प्वाइंटों पर अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि, प्रशासन के अनुसार नरवाजोत, जवही और अहिरौली दान तटबंध पर फिलहाल कोई प्रतिकूल असर नहीं है, लेकिन नदी के दबाव को देखते हुए लगातार निगरानी की जा रही है। यह भी पढ़ें- एपी बांध के संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ खंड की ...