नरवाजोत एपी बांध और जवहीं दयाल बंधे पर सुरक्षा कार्य की धीमी रफ्तार
कुशीनगर, मई 27 -- कुशीनगर। निज संवाददाता तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के नरवाजोत एपी बांध और जवहीं दयाल बांध की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 32.71 करोड़ रुपये के बजट के बावजूद बांध सुरक्षा कार्य की धीमी रफ्तार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सेवरही उदय नारायण गुप्ता ने प्रशासन और संबंधित विभाग पर लापरवाही एवं पैसे के बंदरबांट का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि विभाग हर साल तब सक्रिय होता है, जब बाढ़ का समय नजदीक आ जाता है। इसके बाद आनन-फानन में कार्य कराकर केवल खानापूर्ति और लूट-खसोट का खेल शुरू हो जाता है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष जून के दूसरे सप्ताह से बाढ़ का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 10 जून से पहले नरवाजोत एपी बांध का मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य पूरा हो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.