बक्सर, मई 30 -- बक्सर, निज संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चौसा प्रखंड के नरबतपुर गांव में कांग्रेस पार्टी द्वारा हर घर झंडा अभियान कार्यक्रम चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस नेता अरविंद चौधरी व संचालन अजय ओझा ने किया। इस मौके पर उपस्थित प्रदेश प्रतिनिधि डॉ.सत्येंद्र कुमार ओझा ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया है। एससी एसटी एवं ओबीसी समुदाय सहित जनरल वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे के लोग लोगों को भी उनका हक मिले। इसके लिए राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के इस अभियान के साथ कदम में कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में सभी कांग्रेसी मिलकर हर घर झंडा अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जोड़ेंगे। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.