नरपतगंज स्टेशन पर भटकते पांच वर्षीय मासूम को लाया गया थाना
अररिया, मई 11 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज पुलिस ने सूचना पर शनिवार की संध्या नरपतगंज रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में भटकते पांच वर्षीय मासूम को अपने अभिरक्षा में लेकर थाना लाया। मासूम अपना घर एवं परिजनों का पता बताने में असमर्थ है। जिस कारण पुलिस लगातार बच्चों के परिजनों से संपर्क करने को लेकर बच्चों के फोटो को आसपास के थानों में भेज कर पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भी बच्चे की पहचान को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक 05 वर्षीय बच्चे को अभी रक्षा में थाना लाया गया है। उसकी पहचान करने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.