अररिया, मई 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले देवास टोंक कला में गुरुवार को पटाखा फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग में नरपतगंज प्रखंड के अलग-अलग जगहों के तीन मजदूर की मौत हो गई। शनिवार की देर शाम तक तीनों मृतकों के शव उनके गांव में पहुंचा जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मजदूरों की स्थिति प्राप्त जानकारी के अनुसार नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत के अलग-अलग जगहों के 11 मजदूर एक साथ इंदौर में पटाखा फैक्ट्री में काम करने के लिए करीब 06 माह पूर्व गए थे। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से मानिकपुर पंचायत के जहां एक मजदूर धीरज कुमार का मौत हो गयी। वही अब भी एक मजदूर लापता है। पांच मजदूरों का इलाज इंदौर के अस्पताल में जारी है। जबकि सुरक्षित 05 मजदूर अपना घर पहुंच चुके हैं। जो मजदूर अपने घर पहुंचे तो उनके परिजन को सकून मिला तो...