अररिया, दिसम्बर 22 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाकर मारपीट कर जानलेवा हमला करने के आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में कोशिकापुर निवासी सुनील यादव पिता कलानंद यादव, बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या दस चकरदाहा निवासी अशोक ऋषिदेव पिता जलधारी ऋषिदेव तथा अनिल ऋषिदेव पिता अशोक ऋषिदेव शामिल हैं। गिरफ्तार सुनील यादव पर मारपीट कर जानलेवा हमला करने मामले को लेकर नरपतगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। अशोक ऋषिदेव एवं अनिल ऋषिदेव पर न्यायालय से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.