अररिया, मार्च 5 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। सुबह से ही लोग घरों से निकलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते नजर आए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने रंगों के इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बाजारों और मोहल्लों में रंग-बिरंगे गुलाल की धूम रही। कई स्थानों पर स्थानीय युवाओं द्वारा मटका फोड़ने का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया । शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती की गयी थी। नरपतगंज सीओ रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक होली पर्व संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.